नवगछिया। तेतरी जीरोमाइल के पास मवेशी को बचाने के प्रयास में एक बाइक अनियंत्रित होकर टोटो से टकरा गई। हादसे में एक्सिस बैंक सुल्तानगंज शाखा के मैनेजर समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार, एक्सिस बैंक सुल्तानगंज शाखा के मैनेजर धीरज कुमार शर्मा अपने परिचित शत्रुघ्न यादव के साथ बाइक से सुल्तानगंज जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक आए मवेशी को बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने से आ रहे टोटो से जा टकराई।

हादसे में बाइक सवार धीरज कुमार शर्मा और शत्रुघ्न यादव के अलावा टोटो पर सवार खरीक थाना क्षेत्र के लोकमानपुर निवासी बुलो कुमार घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद धीरज कुमार शर्मा और बुलो कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। वहीं शत्रुघ्न यादव का उपचार स्थानीय स्तर पर किया गया।

घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने सड़क पर अचानक घूमने वाले मवेशियों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet