भागलपुर : आज लोकसभा में युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल जी ने लोकसभा में 105 वाँ बिहार दिवस के शपर बिहार को “विशेष राज्य” का दर्जा और पीएम नरेन्द्र मोदी जी द्वारा बिहार को 1.25 लाख करोड़ रूपये की विशेष पैकेज देने की घोषणा को पूरा करने की माँग उठाते हुए कहा कि बिहार एक अत्यंत ही गरीब पिछड़ा राज्य है बिहार के पास किसी तरह की सोर्सेज नही है ।

IMG-20170228-WA0005

उस परिस्थिति में बिहार विधानसभा चुनाव में पीएम नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की थी कि बिहार को 1.25 लाख हजार करोड़ रूपये का विशेष पैकेज देंगे,लेकिन घोषणा के डेढ़ वर्ष पुरे होने वाले है परन्तु बिहार राज्य को केंद्र सरकार द्वारा बिहार के विकास के लिए किसी प्रकार का आर्थिक सहायता अभी  नही मिली है । जब की केंद्र सरकार अच्छी तरह जानती है कि बिहार प्रायः बाढ़ और सुखार से जूझता रहता है । बिहार के पास कोई इकोनोमिक सोर्सेज विकास के लिए नही है इस परिस्थिति में अगर जब तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नही मिलेगा और विशेष पैकेज नही दिया जायेगा तब तक बिहार आगे नही बढ़ सकता है बिहार का समग्र विकास नही हो सकता है । जब तक बिहार विकास नही करेगा तब तक देश आगे नही बढ़ेगा । इस लिए केंद्र सरकार को समय रहते हुए बिहार के खुशहाली के लिए अविलम्ब विशेष दर्जा व पैकेज की माँग को पूरा करे ।
श्री सांसद ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा मिलने की आस और विश्वास पर ही बिहारवासियों ने भाजपा को 31 सांसद चुनकर दिल्ली भेजे थे। केंद्र सरकार को 3 साल हो गए है।  लोकसभा चुनाव में बिहार की जनता से किये गये वादे एक भी अभी तक पूरा नहीं किया गया । पीएम मोदी जी द्वारा लोकसभा और बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता से किये गये सभी वादे जुमला साबित हुआ । लेकन आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बिहार और देश की जनता सबक सिखायेगी ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *