नवगछिया: रंगरा प्रखंड के भवानीपुर स्थित मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल में ‘वैभव वेलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट’ के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। समापन समारोह के दौरान कैंप में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री महंत वैदेही शरण संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बुद्धि प्रकाश ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

अपने संबोधन में डॉ. ठाकुर ने कहा कि कलात्मक और रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समर कैंप बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनमें रचनात्मक सोच विकसित करने का बेहतर माध्यम हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षाविद विश्वास झा तथा ट्रस्ट की सचिव शिखा कुमारी ने भी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष कुमार, सौरभ कुमार, सत्यम कुमार, सपना पांडे, खुशी कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समापन समारोह में अभिभावकों और स्थानीय लोगों की भी उपस्थिति रही।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....