सुप्रीमकोर्ट के समझौता वाले फैसले के बाद राम मंदिर को लेकर एक बार फिर बहस देश में छिड़ी हुई है. आजतक चैनेल के शो में बिहार के बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने टीवी शो में कहा कि मैं राम मंदिर बनवाने के लिए मुस्लिम समुदाय से हाथ जोड़कर विनती करता हूँ. इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट को रीट्वीट किया जिसमें लिखा था “मुस्लिम समाज से में निवेदन करूँगा की आप हमारा ही परिवार हो आपने सिर्फ धर्म बदला है, लेकिन हमारे पूर्वज एक ही है”

images

इससे पहले गिरिराज सिंह ने कहा था कि मुसलमानों को अल्पसंख्यक कहना बंद होना चाहिए. इस मसले पर बड़ी बहस और चर्चा कराने की जरुरत है. उन्होंने कहा था कि अल्पसंख्यक से बहुसंख्यक बन चुके मुसलमानों को इस परिधि से बाहर आना चाहिये और विकास के लिये कंधे से कंधा मिला कर चलना चाहिये. ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर गिरिराज ने कहा कि ये मसला देश की आधी आबादी के लिये एक कलंक की तरह है.

गिरिराज ने राम मंदिर के मसले पर कहा कि ये मसला कानूनी दायरे में है लेकिन ये सोचने वाली बात है कि राम मंदिर अयोध्या में नहीं तो क्या बांग्लादेश और पाकिस्तान में बनेगा? उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने की पहल भारत के मुसलमानों को करनी चाहिए ताकि विश्व में भारत से सौहार्द का संदेश जा सके.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *