नवगछिया: बिहार पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग (CID) द्वारा संचालित ‘नया सवेरा 3.0’ जनजागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को नवगछिया स्थित मदन अहिल्या महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मानव तस्करी, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला थाना प्रभारी कुमारी नीता ने कहा कि मानव तस्करी एक जघन्य और संगठित अपराध है, जिसमें महिलाओं और बच्चों को नौकरी, शादी, बेहतर भविष्य या अन्य आकर्षक प्रलोभनों का झांसा देकर शोषण का शिकार बनाया जाता है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

इस दौरान छात्राओं को मानव तस्करी के विभिन्न स्वरूप, उससे बचाव के उपाय, साइबर अपराधों से सतर्क रहने के तरीके तथा व्यक्तिगत सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपातकालीन सेवा 112 पर तत्काल संपर्क किया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में मानव तस्करी निरोधक इकाई की ओर से जागरूकता पोस्टर वितरित किए गए और छात्राओं से अपने परिवार एवं समाज में भी इस विषय पर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं, शिक्षकों एवं पुलिस टीम की सक्रिय भागीदारी रही।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *