नवगछिया। खगड़ा चौक पर रविवार को ट्रैफिक नियमों की अनदेखी एक महिला पर भारी पड़ गई। ट्रिपल राइडिंग कर रही तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया, जबकि घायल महिला को डायल 112 पुलिस ने अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया।

घायल महिला की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के गोनरचक गांव निवासी पिंकी देवी, पति अखिलेश मंडल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह खगड़ा चौक पर वाहन से उतरने के बाद अपने घर जाने के लिए आगे बढ़ रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही ट्रिपल लोड बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महिला को लेने पहुंचे परिजन भी घटना देखकर स्तब्ध रह गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बिना देर किए घायल महिला को अपने वाहन से नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।

चिकित्सकों ने बताया कि महिला के हाथ में गंभीर चोट लगी है और उनका इलाज जारी है। वहीं, दुर्घटना के बाद बाइक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार चालक की पहचान करने में जुटी है।

स्थानीय लोगों ने खगड़ा चौक पर लगातार हो रहे सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराने और ट्रिपल राइडिंग पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *