नवगछिया। रंगरा प्रखंड शिक्षा विभाग का प्रभार सुश्री आकांक्षा कनक को सौंपा गया है। प्रभार मिलने के बाद बीआरसी कार्यालय में विभाग के सभी कर्मियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Total Downloads: 173
प्रभार ग्रहण करने के बाद सुश्री आकांक्षा कनक ने शिक्षा विभाग से जुड़े कार्यों की जानकारी ली और विद्यार्थियों के हित में संचालित योजनाओं एवं सुविधाओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के संबंध में भी विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने बच्चों को पोर्टल के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं, उपयोग की प्रक्रिया और इसके महत्व के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों तक सरकारी योजनाओं और शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी समय पर पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए विद्यालय स्तर पर शिक्षकों एवं कर्मियों को भी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर बीआरसी के कर्मियों ने नई प्रभारी सुश्री आकांक्षा कनक का स्वागत करते हुए विभागीय कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
