नवगछिया। आर्थिक तंगी के कारण कृत्रिम अंग और जरूरी सहायता उपकरण नहीं खरीद पाने वाले दिव्यांगों के लिए नवगछिया में तीन दिवसीय निशुल्क शिविर लगाया जा रहा है। मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया शाखा और श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में करीब 500 जरूरतमंद दिव्यांगों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
Total Downloads: 234
शिविर का आयोजन 16 से 18 सितंबर 2026 तक मारवाड़ी विवाह भवन, नवगछिया में किया जाएगा। शिविर में जरूरतमंद दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम हाथ-पैर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, वॉकर, बैसाखी और कान की मशीन समेत कई जरूरी सहायता उपकरण भी वितरित किए जाएंगे।
आयोजकों के अनुसार, शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांगों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें अधिक आत्मनिर्भर बनाना है। इससे ऐसे लोगों को दैनिक जीवन में आगे बढ़ने और अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

15 सितंबर तक कराएं पंजीकरण
शिविर का लाभ लेने के इच्छुक दिव्यांगों को 15 सितंबर 2026 तक पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के लिए दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की फोटोकॉपी आवश्यक होगी।
पंजीकरण के लिए नवगछिया में ये केंद्र निर्धारित किए गए हैं:
- नेशनल मेडिकल हॉल, महाराज जी चौक: 9122535046
- मेडिसिन सेंटर, मारवाड़ी विवाह भवन के सामने: 7858863941
- बिहार मेडिकल, मारवाड़ी विवाह भवन के पास: 7764868274
- न्यू पॉपुलर मेडिसिन, मेन रोड, नवगछिया: 9031518433
मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा के अध्यक्ष चेतन कुमार मुनका, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश और सचिव दीपक मावंडिया ने जरूरतमंद दिव्यांगों और उनके परिजनों से समय पर पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सेवा शिविर का लाभ उठा सकें।
शिविर के संयोजक मनोज चौधरी और पंकज सर्राफ तथा सह-संयोजक विवेक केडिया और मानस चिरानियां हैं। आयोजन को सफल बनाने में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा, पूर्व शाखा अध्यक्ष रवि प्रकाश सर्राफ, कमल टिबड़ेवाल, विवेक केडिया, आदित्य सर्राफ, सौरभ नारनोली सहित मंच के सदस्य और शहरवासी सहयोग कर रहे हैं।
