नवगछिया। पटना के चर्चित शिक्षक खान सर शुक्रवार को खरीक प्रखंड के बाढ़ प्रभावित गांव राघोपुर पहुंचे। उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया और प्रभावित लोगों का हाल-चाल जाना।

खान सर की टीम बोट पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंची। पानी से घिरे परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित करने के साथ उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनसे मुलाकात की।

खान सर ने बाढ़ प्रभावित बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी बड़ी पहल की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राघोपुर के जो बच्चे पढ़ना चाहते हैं, उन्हें मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा, “दो दिन बाद मेरे आदमी आएंगे। पढ़ने के इच्छुक बच्चों को हम मुफ्त शिक्षा देंगे।”

खान सर की इस घोषणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों में बच्चों की पढ़ाई को लेकर उम्मीद जगी है। बाढ़ के कारण प्रभावित क्षेत्र में पढ़ाई बाधित होने के बीच मुफ्त शिक्षा की पहल को ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण बताया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *