नवगछिया में आज पुलिस-पब्लिक मीटिंग, व्यवसायियों व संस्थाओं के सदस्यों को किया गया आमंत्रित

नवगछिया। नगर में शांति, सुरक्षा और पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय को लेकर शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को पुलिस-पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। बैठक श्री श्री 108 जगपतिनाथ महादेव मंदिर परिसर में दोपहर 3 बजे आयोजित होगी।

बैठक में नवगछिया नगर की विभिन्न संस्थाओं के सदस्य, व्यवसायी एवं स्थानीय नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में नगर की सुरक्षा व्यवस्था, आम लोगों की समस्याओं और पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा की जाएगी।

आयोजकों ने नगर के सभी संस्थाओं के सदस्यों एवं व्यवसायी बंधुओं से समय पर पहुंचकर बैठक में भाग लेने की अपील की है। पुलिस-पब्लिक के बीच संवाद को मजबूत करने की दिशा में इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

स्थान: श्री श्री 108 जगपतिनाथ महादेव मंदिर परिसर
दिनांक: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार
समय: दोपहर 3:00 बजे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *