पुरे राज्य में परीक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने पहली बार 2018 में होने वाले परीक्षाओं के लिए कैलेंडर बनाया है. नए कैलेंडर को देखते हुये लगता है कि बिहार के शिक्षा विभाग अपनी हो रही किरकिरी को मध्यनजर रखते हुये इस बार अपनी छवि को पुरानी बदनामी से निकलना चाहता है.

बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि मैट्रिक और इंटर की अगले सत्र की परीक्षा फरवरी माह में ही पूरी हो जाएगी. बता दें कि पहले इंटर परीक्षा फरवरी में होती थी और मैट्रिक की परीक्षा मार्च में होती थी. पर 2018 में दोनों परीक्षाएं फरवरी में ही ले ली जाएंगी. इंटर की परीक्षा 7 फरवरी से वहीं मैट्रिक की परीक्षा 21 फरवरी से होगी.

वहीं मैट्रिक परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की शुरुआत 29 दिसंबर से होगी. मैट्रिक के लिए फॉर्म आठ जनवरी 2018 तक बिना विलंब शुल्क के भरे जाएंगे जबकि विलंब शुल्क के साथ 12 जनवरी तक भरे जा सकते हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....