नवगछिया : पूर्णिया में मानवता को शर्मसार करने वाली और हृदय विदारक एक घटना सामने आयी है। पूर्णिया में एक महादलित महिला की जिंदा जला कर हत्या कर दी गई। महिला पर डायन बिसाही होने का आरोप लगाया गया था। घटना मोहनपुर ओपी के कांप गांव की है।

Whatsapp group Join

मृतका के परिजनों ने बताया कि पड़ोस के ही चिकरु महलदार के 12 वर्षीय पुत्र की सांप काटने से मौत हो गयी थी। इसके बाद रात के 12 बजे चिकरु महलदार ने 85 वर्षीय वृद्ध महिला रामवती देवी को घर से खींचकर पहले तो जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे डायन बताते हुए मिट्टी का तेल डाल कर जला दिया गया। चिकरु रामवती पर बच्चा को जिन्दा करने का दवाब दे रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मोहनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल तनाव को देखते हुये घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *