नवगछिया। श्रीपुर गांव में दंपती पर गोली चलाने और एक लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी राजकुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। नवगछिया के एसपी वैभव शर्मा ने गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में 27 जून को पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
Total Downloads: 400
पुराने विवाद को लेकर गोली चलाने का आरोप
पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि पुराने विवाद को लेकर राजकुमार सिंह और अन्य लोगों ने उसके तथा उसके पति पर गोली चलाई थी। इसके साथ ही एक लाख रुपये रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया गया था।

मामले की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी थी। इसी क्रम में आरोपी राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
