सांसद ने आंगनबाड़ी सेविका – सहायिकाओं की मांग को लोकसभा में उठाया ।
Total Downloads: 66

भागलपुर : आज युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने शून्य काल के दौरान पिछले कई दिनों से आन्दोलन कर रही आंगनबड़ी सेविका और सहायिका के मांग को लोकसभा में उठाया ।
सदन में मामले को उठाते हुए सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने कहा कि आज पुरे बिहार राज्य की आंगनबड़ी सेविका – सहायिका विगत तीन -चार दिनों से लगातार हड़ताल पर है उनकी मांग है कि उन्हें जो दो तीन हजार रुपया मानदेय मिलता है उसे बढ़ाया जाय इसके साथ साथ ग्रेड थ्री की जो सरकारी सेवाए है उनमे उन्हें थ्री ग्रेड का दर्जा दिया जाय ।
आंगनबड़ी योजना केंद्र सरकार की एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है मैं चाहूँगा कि निश्चित रूप से आंगनबड़ी सेविका और सहायिका का मानदेय बढ़ाया जाये और सेविका और सहायिका को ग्रेड थ्री का दर्जा दिया जाय । श्री सांसद ने कहा कि आंगनबड़ी सेविका और सहायिका का मांग जायज है क्योकि सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओ को संचालित करने में अहम भूमिका निर्वहन करती है ।
मालूम हो कि पिछले दिनो आंगनबाड़ी सेविका – सहायिका संघ, ने 16 सूत्री मांग को लेकर युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री बुलो मंडल जी से उनके आवास पर मिलकर सौपा ज्ञापन ।
ज्ञापन में सेविका और सहायिका को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा नही मिलता तब तक 18 हजार रुपया न्यूनतम मानदेय सरकार दे और गोवा सरकार की भाति अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने अन्य मांगों पर सरकार विचार करे अन्यथा केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ उग्र आन्दोलन सेविका -सहायिका संघ करेगी ।
युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने आंगनबाड़ी सेविका -सहायिका के समस्याओ से रूबरू होते हुए इस मुद्दों को लोकसभा में उठाने का आश्वाशन दिया था ।उक्त जनकारी युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव दी ।

