तेजस्वी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्रि पर्व, बच्चियों ने महिषासुर वध की दी मनमोहक प्रस्तुति
नवगछिया। 14 नंबर तेतरी रोड स्थित तेजस्वी पब्लिक स्कूल में 14 अक्टूबर 2026 को नवरात्रि पर्व धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नौ देवियों के स्वरूप में सजी बच्चियों के आगमन से पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा।
Total Downloads: 400
कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक सह प्रधानाध्यापक सी. पी. एन. चौधरी, निदेशिका अधिवक्ता रीता कुमारी, प्रशासक नितिन कुमार, उप प्रधानाध्यापक प्रेरणा सिन्हा, समन्वयक सुकेश चौधरी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के संचालक सह प्रधानाध्यापक सी. पी. एन. चौधरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए असत्य पर सत्य की विजय और नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को नवरात्रि पर्व के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चियों द्वारा नौ देवियों के स्वरूप में महिषासुर वध की मनमोहक प्रस्तुति रही। बच्चियों ने अपने अभिनय के माध्यम से मां दुर्गा की शक्ति, साहस और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और नारी सम्मान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
