नवगछिया। एनएच-31 पर शुक्रवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में तेतरी निवासी राजा चौधरी की दर्दनाक मौत हो गई। राजा चौधरी, तेतरी निवासी राजेश चौधरी के पुत्र थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार, राजा चौधरी शुक्रवार सुबह अपनी बुलेट बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान खरीक थाना क्षेत्र के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

बेगूसराय ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

खरीक थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद घायल राजा चौधरी को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय अस्पताल ले जाया जा रहा था। हालांकि, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ट्रक और चालक की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना में शामिल ट्रक और उसके चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर एनएच-31 पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों से होने वाले सड़क हादसों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil