रंगदारी नहीं देने पर रुपये छीने, घर पर की थी गोलीबारी; आरोपी गिरफ्तार
नवगछिया। रंगदारी मांगने, मोबाइल और रुपये छीनने तथा घर पर गोलीबारी करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तेतरी गांव निवासी राजकुमार पासवान के रूप में हुई है। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी।
Total Downloads: 425
नवगछिया के एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि 21 फरवरी को तेतरी गांव निवासी पिंटू कुमार ने राजकुमार पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि राजकुमार पासवान ने उनसे रंगदारी की मांग की थी। इसका विरोध करने पर आरोपी ने उनका मोबाइल और रुपये छीन लिए थे।
आवेदन के अनुसार, उसी दिन शाम को आरोपी ने पिंटू कुमार के घर पर गोलीबारी भी की थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटना को सत्य पाया, जिसके बाद से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश की जा रही थी।

आखिरकार शनिवार को पुलिस ने आरोपी राजकुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई को मामले में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
