नवगछिया। महाष्टमी के पावन अवसर पर रेलवे दुर्गा पूजा समिति की ओर से मेला सह मंच का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में समाजसेवियों एवं शिक्षाविदों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान धार्मिक आस्था, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक परंपरा का सुंदर संगम देखने को मिला।
Total Downloads: 426
उद्घाटन कार्यक्रम में प्रो. रामदेव प्रसाद यादव, रामकुमार साहू, पवन सर्राफ, अजय रुंगटा, चंदेश्वरी सिंह, मुक्तिनाथ सिंह, आचार्य शिवशंकर पंडित, प्रमोद यादव, शंकर साह और प्रवीण केजरीवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रेलवे दुर्गा पूजा समिति की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र, मोमेंटो और स्वामी आगमानंद महाराज द्वारा स्वरचित दुर्गा सप्तशती भेंट कर सम्मानित किया गया।
महाभोग और महाआरती में उमड़ी श्रद्धा
मेला सह मंच के उद्घाटन के बाद मां दुर्गा को महाभोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात विधि-विधान के साथ माता की महाआरती की गई। आरती के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से मां दुर्गा की आराधना की। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण बना रहा।

डांडिया कार्यक्रम में बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुति
धार्मिक कार्यक्रमों के बाद धर्मेंद्र कुमार की टीम के संयोजन में डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। डांडिया की पारंपरिक धुन पर बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्थानीय कलाकारों और डांडिया प्रस्तुत करने वाले बच्चों को समिति की ओर से सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ स्थानीय कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।
समिति के सदस्यों ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी
कार्यक्रम को सफल बनाने में रेलवे दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राम बालक यादव, उपाध्यक्ष बिनोद मंडल, अनंत विक्रम, संजय यादव, घनश्याम प्रसाद, पंकज कुमार भारती, विवेकानंद साह, मनोज केजरीवाल, नीरज जैसवाल, कुंदन कुमार कमल, चंदन, विशाल, अनिल, रंजन, राहुल, सुमन सौरभ और दीपक सहित समिति के सभी सक्रिय सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
महाष्टमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को भी प्रमुखता दी गई। मां दुर्गा की आराधना, महाभोग, महाआरती, प्रसाद वितरण और डांडिया कार्यक्रम के माध्यम से रेलवे दुर्गा पूजा समिति ने श्रद्धा और सांस्कृतिक उत्सव का सुंदर वातावरण तैयार किया।
नवगछिया न्यूज़ | आपका शहर, आपकी खबर।
