भवानीपुर में पुरानी रंजिश में मारपीट और गोलीबारी, एक आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में गुरुवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई। इस दौरान राजू कुमार का सिर फट गया। परिजनों ने घायल राजू को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

घायल राजू कुमार ने दिलखुश कुमार समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में उसने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उस पर गोली चलाई। हालांकि, गोली उसे नहीं लगी। इसके बाद आरोपियों ने हथियार के बट से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी दिलखुश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

रंगरा थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *