नवगछिया के तेजस्वी पब्लिक स्कूल में दीपावली और छठ महापर्व पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

नवगछिया : तेजस्वी पब्लिक स्कूल, नवगछिया में शनिवार को दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 508

इस अवसर पर बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बिहार की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और छठ महापर्व की महत्ता को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति और लोक आस्था की झलक दिखाई।

कार्यक्रम विद्यालय के संचालक सह प्रधानाध्यापक सीपीएन चौधरी, निदेशिका अधिवक्ता रीता कुमारी, उप प्रधानाध्यापिका प्रेरणा सिन्हा, प्रशासक नितिन कुमार, समन्वयक सुकेश चौधरी एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में आयोजित हुआ।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, पारंपरिक त्योहारों और उनके सामाजिक एवं धार्मिक महत्व से परिचित कराना है, ताकि शिक्षा के साथ उनमें संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों का भी विकास हो सके। विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम में शामिल सभी बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रयासों की सराहना की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *