नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत को चालू वित्तीय वर्ष मे आर्दश नगर पंचायत का पुरस्कार दिया गया जो स्वागतयोग्य कदम है. भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश राणा, महामंत्री मो नईम, प्रदीप शर्मा, जदयू के नगर अध्यक्ष प्रकाश राय, जदयू के जिला महासचिव शहीद राजा, हुलास सिंह, घनश्याम यादव आदि ने अलग अलग शब्दों में कहा है कि नवगछिया नगर पंचायत जो कि नगर परिषद बनने के लगभग सारे मापदंड पूरा करते है.

परिषद नहीं बनाना एक छलावा

भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल एवम नगर अध्यक्ष मुकेश राणा ने कहा कि बीते दिनो बिहार मे कई नए नगर परिषद बनाये गए, लेकिन नवगछिया को नगर परिषद नही बनाया गया ये नवगछिया नगर वासियो के साथ छलावा है. नवगछिया नगर को नगर परिषद नवगछिया को जिला बनाने के लिए नवगछिया भाजपा संघर्षरत है ओर जब तक पुरा नही होगा भाजपा संगठन आगे भी संघर्ष करती रहेगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *