बिहपुर के दोमुही चौक से 10 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र के दोमुही चौक से पुलिस ने 10 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान अरसंडी गांव निवासी श्रवण कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोमुही चौक के पास एक युवक शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर बिहपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को शराब के साथ पकड़ लिया।
बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

