नवगछिया में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को हथियार सटाकर लूटा, छह हजार नकद और सोने की चेन छीनी

नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र के मड़वा गांव में रंगदारी नहीं देने पर एक रेडीमेड दुकानदार को हथियार के बल पर लूटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने दुकानदार के सीने में हथियार सटाकर सालाना 50 हजार रुपये रंगदारी मांगी। इसके बाद काउंटर से छह हजार रुपये नकद और गले से करीब 50 हजार रुपये मूल्य की सोने की चेन छीन ली। घटना 12 नवंबर की शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 547

मामले में पीड़ित दुकानदार नीतीश कुमार ने सोनवर्षा निवासी निलेश कुमार समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ झंडापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, निलेश कुमार अपने दो अज्ञात साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा था। आरोप है कि उसने दुकानदार के सीने में हथियार सटाकर सालाना 50 हजार रुपये रंगदारी देने की मांग की।

रंगदारी देने से विरोध करने पर आरोपित ने गोली मारने की धमकी दी और दुकान के काउंटर से छह हजार रुपये निकाल लिए। इसी दौरान शोर मचाने पर बदमाशों ने दुकानदार के गले से करीब 50 हजार रुपये मूल्य की सोने की चेन भी छीन ली और वहां से फरार हो गए।

झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जिम्मेदारी एसआई कुमोद कुमार सिंह को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *