गोपालपुर में आर्म्स एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

नवगछिया। गोपालपुर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त के घर न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है। कार्रवाई पचगछिया गांव निवासी मोहम्मद काबिल के घर पर की गई।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 547

पुलिस के अनुसार, गोपालपुर थाना कांड संख्या 271/26, दिनांक 5 अगस्त 2026 के तहत मोहम्मद काबिल, पिता मोहम्मद कोहल, ग्राम पचगछिया, थाना गोपालपुर, जिला भागलपुर को आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है।

मामले में माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने विधिवत उसके घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई को फरार अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *