नारायणपुर – – प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत के सरपंच पंकज कुमार यादव को बिहार प्रदेश सरपंच संघ के संयोजक पूर्व सांसद नरेश यादव ने नारायणपुर प्रखंड सरपंच संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया .
Total Downloads: 66
प्रदेश संयोजक ने बताया कि पन्द्रह दिनों के अन्दर प्रखंड कमिटी गठित कर प्रदेश कार्यालय को सूचित करें.मनोनीत होने पर नगरपारा उत्तर के सरपंच ने कहा कि ग्राम कचहरी व सरपंच के मान सम्मान के लिए लड़ाई लड़ेगे. मजबूती पर पुरे सरपंच को एकजुट करेंगे .मनोनय पर बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष सह अधिवक्ता राधाकृष्ण सिंह, जिप सदस्या उषा मिश्रा, भारतेन्दु मिश्रा, मुखिया नरेन्द्र कुमार, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मंटु कुमार यादव, जिला महासचिव छेदी प्रसाद सिंह, उपसरपंच मंजू देवी, संजय सहनी, रामू भगत, गुड़िया देवी सहित अन्य ने बधाई दी.
