नवगछिया : कटिहार बरौनी रेलखंड के नवगछिया जिआरपी थाना अंतर्गत सेमापुर के पास एक अज्ञात ट्रेन के द्वारा शुक्रवार की देर रात एक अज्ञात महिला की कट कर मौत हो गई.
घटना शनिवार की सुबह जब वहां पर के ग्रामीण गांव में घुमने के लिए निकले थे. तो रेलवे ट्रेक पर अज्ञात महिला का लाश देखा जिसके बाद ग्रामिणों के द्वारा घटना की सूचना नवगछिया जीआरपी पुलिस को दी गई. और घटना स्थल पर नवगछिया जिआरपी पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम कराया और शव के शिनाख्त के लिए नवगछिया जिआरपी थाना पर रखा गया है.

