नवगछिया : शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में वासंतिक नवरात्रि के अवसर पर नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ 4 अप्रैल से तीन दिवसीय चैती दुर्गा स्थान मदहदपुर नवगछिया में आयोजित किया जाएगा.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 117
4 अप्रैल को सुबह बड़ी संख्या में लोग कलश यात्रा में शामिल होंगे. कलश यात्रा का शुभारंभ कार्यपालक पदाधिकारी मृदुला गुप्ता करेंगी. सेवानिवृत्त प्रखंड विकास पदाधिकारी आर पी राकेश में के देखरेख में इस उक्त धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं. आयोजन में दिवाकर चंद्रशेखर सिंह पुलकित सिंह सुबोध सिंह आदि अन्य ग्रामीण जोर-शोर से जुट गए हैं. यज्ञ में शांतिकुंज हरिद्वार से आए संत सत्यनारायण दास वह संतोष संगम द्वारा नियमित प्रवचन किया जाएगा.

6.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

