File Photo

 गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम धरहरा के बत्तीस वर्षीय साफ्टवेयर ईंजिनियर रवि कुमार गुरुवार की संध्या चार बजे से घर से पान खाने के लिये निकले और समाचार लिखे जाने  तक घर वापस नहीं आये. परिजनों के द्वारा  खोजबीन करने पर किसी तरह की जानकारी नहीं मिलने पर पत्नी कंचन कुमारी ने गोपालपुर थाना में अपने पति रवि कुमार उर्फ काजू के गुमशुदा होने का आवेदन दिया है.

क्या है मामला-

नवटोलिया निवासी लक्ष्मी सिंह की पुत्री कंचन कुमारी की शादी हिन्दू रीति-रिवाज से थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम धरहरा निवासी सदानंद सिंह के पुत्र सॉफ्टवेयर ईंजिनियर रवि कुमार से पाँच दिसम्बर 2014 को धूम-धाम से हुआ था. कंचन के पिता लक्ष्मी सिंह ने इस शादी में दिल खोलकर खर्च किया था. ईंजिनियर रवि शादी के बाद पत्नी कंचन को लेकर मलेशिया चला गया. लेकिन वहाँ दोनों के दामत्य जीवन में खटास पैदा हो गया. कुछ समय बाद दोनों गाँव वापस आये. दोनों के परिजनों द्वारा पंचायत के द्वारा मामले को सुलझाने का प्रयास परवान नहीं चढ़ा. रवि ने पत्नी कंचन से तलाक हेतु परिवार न्यायालय में मामला दर्ज कराया. इसकी जानकारी मिलते ही कंचन कुमारी ने अपने पति रवि व ससुराल के दूसरे लोगों पर दहेज के लिये प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर गोपालपुर थाना में मामला दर्ज करवाया. गोपालपुर पुलिस ने रवि के पिता सदानंद सिंह को दहेज अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. न्यायालय के निर्देश पर पति -पत्नी के बीच सामंजस्य स्थापित करने की पहल पर कंचन कुमारी अपनी ससुराल धरहरा में सास-ससुर के पास रहने लगी. गुरुवार को न्यायालय में उपस्थिति पर ई रवि कुमार आया था. न्यायालय में पत्नी कंचन कुमारी ने पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर सब कुछ ठीक -ठाक होने की जानकारी दी. लेकिन कंचन के पिता लक्ष्मी सिंह ने न्यायालय को बताया कि कंचन से दबाव देकर सबकुछ बयान दिलवाया गया है. न्यायालय से सभी लोग धरहरा वापस आये. खाना खाने के बाद ई रवि पान खाने चौक पर जाने की बात कह कर घर से निकला. लेकिन अभी तक वापस घर नहीं आया. एसएसपी मनोज कुमार ने गोपालपुर थानाध्यक्ष व रवि के परिजनों से फोन पर पूरे मामले की जानकारी ली तथा थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिया. थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने कहा कि आवेदन के आलोक में फिलहाल सनहा दर्ज कर तहकीकात किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अपहरण जैसी बात नहीं लग रही है. पारिवारिक विवाद का मामला है. परिजनों द्वारा मलेशिया का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया गया है. कॉल डिटेल निकाल कर व अन्य तरीकों से मामले का खुलासा जल्द ही किया जायेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *