नारायणपुर – प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विघालय भवानीपुर  में कार्यरत रसोईया की पुत्री सातवीं  कक्षा की छात्रा को बिधालय में कायॆ कर रहे मजदूर झाझा निवासी काजू राम सहित पांच लोगों पर स्कूली छात्रा को लापता करने का आरोप लगाते हुए छात्रा की माॅ द्रोपदी देवी  ने भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की है.

छात्रा की माॅ  भवानीपुर निवासी द्रोपदी देवी ने बताया कि उत्क्रमित उच्च विघालय के निर्माण में पेंटिंग मजदूर एक माह से कार्य कर रहा था. सातवी की छात्रा को बहला फूसलाकर चार अप्रैल को लेकर फरार हुआ. निर्माण करा रहे ठेकेदार सुभाष यादव, सुधीर वर्मा व अजय बोरा से संपर्क कर खोजबीन करने उसके घर झाझा गया तो उसके भाई संतोष राम ने बताया कि पहले से काजू शादी शुदा है एवं दो बच्चों का पिता है. द्रोपदी ने शुक्रवार को भवानीपुर थाना में मजदूर काजू राम, संतोष राम, ठेकेदार सुधीर वर्मा, सुभाष यादव व अजय बोरा के  विरुद्ध  प्राथमिकी दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि छात्रा की बरामदगी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *