नारायणपुर – प्रखंड के शक्ति पीठ चैती दुर्गा पूजा महवागढ आशाटोल में मेला का उद्घघाटन मुख्य अतिथि भागलपुर सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने फीता काट कर किया.
सांसद ने उद्घघाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए महवागढ में नाटक मंचन के साथ विवाह भवन देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि नाटक मंचन में गाँव के युवाओं का मनोबल बढाते हुए नृत्य प्रर्दशन की बड़ाई किया. समारोह का मंच संचालन बिभीषण शर्मा ने करते हुए सांसद से नाटक मंच का जीर्णोद्धार व विवाह भवन की ग्रामीण की ओर से किया. मौके पर जिलाध्यक्ष डाॅ तिरूपतिनाथ, वरीय राजद नेता नंदु यादव, प्रखंड अध्यक्ष केदार शर्मा, उस्मान अली, इरशाद भागलपुरी ,अक्षय लाल शर्मा, डा जवाहर शर्मा, पंकज कुमार पिंकु, भवेश शर्मा, शिक्षक राकेश शर्मा, अतीश शर्मा सहित अन्य मौजूद थे.

