हिमांशु पटेल बने अध्यक्ष
Total Downloads: 119
नवगछिया : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के द्वारा रविवार को नवगछिया बाजार के बिहारी अतिथि सदन में युवा लोक समता पार्टी के बिहार प्रदेश के युवा अध्यक्ष हिमाशु पटेल के नेतृत्व में बैठक कर नवगछिया युवा लोक समता पार्टी के अध्यक्ष का चयन किया गया है.
जिसमें कि जिला अध्यक्ष अमरजीत कुमार को बनाया गया. जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष हिमाशु पटेल ने कहा कि अब बिहार में हुए हत्या, लुट, अपहरण, बेरोजगारी, भ्रष्टाचारी, जैसी तमाम बिंन्दू पर हमारी पार्टी के तरफ से सड़क पर से लेकर विधानसभा तक बिहार सरकार को घेरने का काम करेगी. वहीं इस मौके पर मो गुफरान, इसाक अली, मो शोकत अली, दिनकर ठाकूर, प्रिंस कुमार, बादल कुमार, अमित कुमार, राहूल कुमार, मिथून कुमार, साजन कुमार व अन्य कई पार्टी के कार्यकार्ता गण मौजूद थे.

