नवगछिया : नवसारी सूरत लोकसभा सांसद सह बिहार भाजपा सह प्रभारी सी आर पाटिल का नवगछिया खादी भंडार में भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल द्वारा भव्य स्वागत किया गया.
जिसके बाद प्रेस वार्ता की गई. प्रेसवार्ता में सांसद ने बताया कि पार्टी कार्यक्रम के लिए वह भागलपुर आए थे. जिसके बाद वापस जाने के क्रम में उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से 14 अप्रैल स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं को जीत के माहौल में प्रेरित करना व उत्साह बढ़ाने के लिए वह आए हुए थे. केंद्र सरकार के द्वारा भीम ऐप लॉन्च किया गया है जिससे भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को भीम एप्प डाउनलोड करने को कहा गया. साथ ही अपने समाज में सबों को भीम एप्प डाउनलोड करवाने को भी कहा गया. इसके अलावा स्वच्छता अभियान के तहत कार्यक्रम करने की बात कही. अपने कार्यकर्ताओं को उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में वह बढ़-चढ़कर गांव समाज में हिस्सा लें. हर एक सप्ताह में कम से कम एक बार साफ सफाई करवाने का कार्यक्रम करें. वही नवगछिया में बढ़ते भ्रष्टाचार को देखते हुए उन्होंने कहा कि जब तक बिहार में लालू जैसे नेता बैठे हुए हैं तो लॉ इन ऑर्डर की स्थिति हमेशा खराब ही रहेगी. साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो रासी केंद्र सरकार द्वारा राज्य को दी गई है, जिससे कि गरीबों का मकान बनवाना था. वह राज्य सरकार बिल्कुल नहीं कर पाई. गरीबों का मकान बनवाने के लिए गरीबों को पैसे तक नहीं पहुंच पाया. जिसके चलते अरबों रुपए केंद्र सरकार को वापस सिलेंडर करना पड़ा. वहीं इस मौके पर नवगछिया पुलिस जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, नगर अध्यक्ष मुकेश राणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपेंद्र यादव, हिमांशु कुमार उर्फ़ मुकेश पासवान, सौरभ साह, सौरभ चौरसिया, विनोद शर्मा, राजेंद्र प्रसाद साह, कपिल देव शर्मा, बबलू राय गौरव सिंह समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

