खरीक: खरीक थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव में एक पारिवारिक विवाद के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने खरीक थाने की जीप को गांव में ही रोक कर पुलिस के विरोध में प्रदर्शन किया.

जानकारी मिली है कि एक महादलित परिवार के बच्चे पर दावे को लेकर उसके नाना और बाबा के बीच विवाद चल रहा था. बच्चे का नाना बच्चे को लेकर ननिहाल जाने के लिए बच्चे के बाबा की इच्छा के विरुद्ध निकल पड़े. इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस के समक्ष ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया. जिसके बाद पुलिस स्तर से बच्चे को पुनः उसके दादा को सुपुर्द किया गया और दोनों परिवारों के बीच एक बंध पत्र भी कायम किया गया. इधर खरीक पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि कुछ लोगों ने पुलिस के समक्ष अपने गुस्से का इजहार किया और थाने की गाड़ी का हेड लाइट छतिग्रस्त कर दिया है. मामले की छानबीन की जा रही है. स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *