निर्दयता पूर्वक की गई हत्या


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

गोपालपुर : नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी व मोती टोला के निकट विनोवा दियारा जाने वाली सडक के निकट मकई के खेत में अधेड़ की लाश मिलने से आसपास सनसनी फैल गई. मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह नौ बजे मोती टोला की कुछ महिलायें घास काटने के लिये खेत पर पहुँची. जहाँ मकई के खेत में लाश देखने के बाद अपने -अपने घर जाकर लाश देखे जाने की जानकारी पुरुषों को दी. लाश की सूचना पर आसपास से बडी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुँचे. परन्तु अबतक शव की पहचान नहीं हो सकी है. घटना की जानकारी मिलते ही इस्माइलपुर थानाध्यक्ष शिवशंकर तिवारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और वहाँ मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना की जानकारी लेते दिखे. नवगछिया एसपी पंकज सिंहा के निर्देश पर एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ,सर्किल इंसपैक्टर उमाशंकर सिंह घटनास्थल पर पहुँचे. एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने शव के पास से खैनी की डीब्बी व कुछ रुपये बरामद किया.

शव के पेट में गोली के निशान हैं. धारधार हथियार से मृतक के चेहरे को पूरी तरह से छत-विक्षत कर दिया है तथा दोनों हाथ व पैर को भी काट दिया है. आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि हत्या कहीं और कर शव को यहाँ ठिकाने लगा दिया गया है. नवगछिया एसपी पंकज सिंहा ने बताया कि इस हत्याकांड की जाँच वैञानिक तरीके से किया जायेगा. एफएसएल टीम को घटनास्थल पर भेज कर जाँच करने का निर्देश दिया गया है. थानाध्यक्ष शिव शंकर तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर तीन दिनों तक पहचान हेतु शव को रखा जायेगा. घटनास्थल पर जिला पार्षद विपिन मंडल व इस्माइलपुर पश्चिमी भिट्ठा की उप मुखिया ललिता देवी घटनास्थल पर पहुँचीं.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet