नारायणपुर – – प्रखंड के नया टोला बीरबन्ना में रविवार की रात्रि सोये अवस्था में देर रात बारह बर्षीय युवक मो. अकबर की गोली मार हत्या मामले में चौबीस घंटे बाद भी भवानीपुर पुलिस कारणों का खुलासा नहीं कर पाई है. भवानीपुर थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि कारणों के कई बिंदु पर जाँच चल रही है.घर के परिजनों के मोबाइल का निकाला गया है.
Total Downloads: 84
सीडीआर ठोस सबूत मिलने पर अपराधियों का उदभेदन कर गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस द्वारा छानबीन व पुछताछ मामले व हो रही छापेमारी में ग्रामीण सहित परिजन घटना के संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं जिसको लेकर चौक चौराहे व ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चा हो रही है. पंचायत समिति सदस्य ग्यास अली ने बताया कि मृतक युवक का पोस्टमार्टम के बाद मिट्टी दिया गया.
