नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के साधोपुर निवासी सुबोध सिंह के 17 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार सब्जी लाने के लिए निकले नवगछिया बाजार से लापता हो गया था। जिसको लेकर राजीव के परिजनों ने रंगरा थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. प्राथमिकी के बाद जब रंगरा पुलिस ने मामले की छानबीन की तो लापता राजीव का दिल्ली स्थित लाल किला के निकट होने का पता चला. इसके बाद रंगरा पुलिस ने दिल्ली पहुंच कर लापता बच्चे को बरामद कर लिया. आज दिल्ली से वापस नवगछिया पहुंचने के बाद रंगरा पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही कर बच्चे को परिजनों को सौंप दिया. बताते चलें कि राजीव के लापता होने के 3 दिन के बाद राजीव ने अपने मोबाइल के माध्यम से रंगरा पुलिस को बताया था कि किसी अज्ञात लोगों ने नवगछिया से उसका अपहरण कर लिया है. अपहरण की बात सुनते हैं रंगरा पुलिस के पसीने छूट गए थे. आज बच्चे को लेकर जब रंगरा पुलिस थाने पर पहुंची तो लापता हुए राजीव ने अपने बयान में सच्चाई का खुलासा किया.
Total Downloads: 85
उन्होंने कहा कि कई माह से मेरा मन दिल्ली घूमने को हो रहा था मगर मुझे मौका नहीं मिल रहा था. इसीलिए सब्जी लाने का बहाना बनाकर नवगछिया बाजार गया और मौका देखते ही नवगछिया स्टेशन पहुंचकर वहां से ट्रेन के माध्यम से दिल्ली पहुंच गया. दिल्ली जंक्शन से मैं पैदल ही लाल किले के निकट चला गया जहां से मैं अपने सही सलामत होने की बात परिजनों को बताई. इस दौरान राजीव ने चालाकी से मोबाइल का बैटरी खोल देता था जिससे उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो जाता था और जब उनका बात करने का मन होता था तो वह फिर बैटरी लगा कर परिजनों से बात कर लेते थे. पूछताछ के बाद रंगरा पुलिस ने बच्चे को उनके परिजनों को सौंप दिया.


