जब आशिक सिरफ़िरा हो तो वो किसी के लिए भी बड़ी मुश्किलें खड़ा कर सकता है. हम रोज़ इस तरह की खबरों से रूबरू होते हैं जब कोई सिरफ़िरा आशिक किसी लड़की के लिए मुश्किलें खड़ा कर देता है जिसका परिणाम कई बार बहुत भयावह हो जाता है. इस बार एक पॉपुलर सीरियल “महादेव” की टीवी एक्ट्रेस इस मुश्किल में फँस चुकी हैं.

सोनिका भदौरिया जो की इस शो में पार्वती का किरदार निभाती हैं, उनकी जिंदगी में एक सिरफिरे आशिक की एंट्री हो गयी है. स्वप्निल नाम के इस शख्स ने सोनारिका का फ़ोन नं तक निकाल लिया और शादी का भी प्रस्ताव रखा. उसने यह भी धमकी दी कि अगर एक्ट्रेस ने उससे शादी नहीं की तो वह अपनी जान दे देगा. सोनारिका के मना करने पर उसने अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने शुरू कर दिए. सोनारिका के पुलिस कंपलेन करने के बाद उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया. दो मई को कोर्ट में उसकी पेशी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *