नवगछिया : लोजपा के दिल्ली प्रदेश के नेता और राष्ट्रीय परिवर्तन यादव मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ बिपीन यादव ने कहा कि केंद्र सरकार सीबीआई के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के चुंनाव में संख्या बल पुराने के लिए हथकंडा अपनाया जा रहा है. क्योंकि समय पूरा होने वाला है.

डॉ यादव ने कहा कि श्री लालू प्रसादके यहां 44 बार छापा पर जाय क्या फर्क पड़ता है. डॉ यादव ने कहा कि लालू जी सामजिक न्याय के धरोहर है उनकी आवाज को दबाने वाले खुद दब जाएंगे. डॉ यादव ने कहा लालू जी की लोकप्रियता सी बी आई नहीं दबा पायेगी डॉ यादव ने कहा कहा लालू जी के पास कुछ भी धन नहीं है. इतना धन तो एक विधायक को दिल्ली में होता है. डॉ यादव ने कहा 80 रूपये का गंजी तथा 100 रूपये धोती पहनने वाले लालू जी के यहां छापा पर रहा है. डॉ यादव ने कहा कि कोर्ट में हीरे का बटन लगाने वाले 7 लाख की साड़ियां पहनने वाली नेत्रियों के सारे बच्चे विदेश में पढ़ाई करते हैं लेकिन उनके यहां छापा नहीं पड़ता. इसका कारण यह है कि वे भाजपा सरकार में मंत्री है. डॉ यादव ने आगाह किया है कि अगर इस समाज को बदनाम करने काम करेगी तो इसका खामियाजा लम्बा भुगतना पड़ेगा. डॉ यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में आज भी 14 से 20 मंत्री है जो केवल शंख फूंकने वाले हैं. ये लोग रात दिन साजिश रचते रहते है. श्री यादव ने सोशल मीडिया पर उक्त वक्तव्य को पोस्ट करते हुए इसका अंत इन शब्दों से किया है….

अगर तुम्हे जिद है बिजलियाँ
यही गिराने की
तो हमे भी जिद है आशियाँ वही बनाने की
जय यादव जय माधव.

सोशल मीडिया पर डॉक्टर विपिन कुमार यादव का यह वक्तव्य आने के बाद खासकर नवगछिया इलाके के कई भाजपा और लोजपा नेता ने उनसे पूछा है कि उन्होंने लोजपा से रिजाइन कर दिया है क्या ?

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *