नवगछिया : विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर हुए ट्रकों से लूट के मामले में नवगछिया पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है. मालूम हो कि मंगलवार को देर रात विक्रमशिला सेतु पर नो इंट्री में फंसे ट्रकों से लूट पाट किया था. इस बाबत कजरैली निवासी चालक दीपक कुमार के बयान पर पांच अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. हिरासत में लिये गये संदिग्ध तीनों युवकों से पुलिस पूछ ताछ कर रही है. जानकारी मिली है कि पुलिस घटना के उदभेदन के काफी करीब है.
By Rishav Mishra Krishna
न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

