पटना : इंडिगो ने अपने मॉनसून अॉफर का एलान किया है। अब 1299 में आप हवाई यात्रा कर सकते हैं। कंपनी ने देश के 39 शहरों के लिए विशेष अॉफर की शुरुआत की है। इसके लिए अब आप 12 जून से 14 जुलाई के बीच टिकटों की बुकिंग करा सकते हैं।

पटना से विभिन्न शहरों के लिए रेट              

पटना से कोलकाता- 1299 में

पटना से रांची-1599 में

पटना से दिल्ली- 2399 में

पटना से मुंबई- 3099 में

इंडिगो के अधिकारी संजय कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इन अॉफर्स पर आप 1 जुलाई से 31 अगस्त के बीच यात्रा कर सकते हैं।

घरेलू रूटों के लिए भी सस्ते हुए टिकट

वहीं  12 से 14 जून के बीच 39 घरेलू रूटों के लिए सस्ते में टिकट बुक किए जा सकते हैं। ऑफर के तहत टिकट बुक करने पर 1 जुलाई से 30 सितंबर के बीच यात्रा करनी होगी।

इंडिगो मुंबई-गोवा, जम्मू-अमृतसर, दिल्ली-उदयपुर, अहमदाबाद-मुंबई, चेन्नै-पोर्ट ब्लेयर, हैदराबाद-मुंबई, कोलकाता-अगरतल्ला, दिल्ली-कोयंबटूर और गोवा-चेन्नै समेत कुछ रूटों पर महज 899 रुपये के टिकट ऑफर कर रहा है।

पहले आओ-पहले पाओ अॉफर 

कंपनी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि सेल के तहत सस्ते टिकट पहले आओ, पहले पाओ की नीति के तहत दिए जाएंगे। टिकट बुक कर लिए जाने के बाद किराया वापस नहीं हो सकता

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *