गोपालपुर : तेज हवा के साथ बारिस व ठनका से गोपालपुर प्रखंड में बड़े पैमाने पर जानमाल के साथ बड़े पैमाने पर क्षति पहुँची है. ठनका गिरने से तीन लोगों की मौके पर जान चली गई है तो कई लोगों के झुलसने की खबर है. तिनटंगा करारी के बालू टोला में दीवाल गिरने से नागो मंडल की गर्भवती पत्नी पिंकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई है. ठनका से जदयू महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रेमलाल दास आंशिक रूप से घायल हो गये हैं. सकलदेव रजक सहित थाना क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की झोपड़ियाँ हवा में उड़ गये हैं.

वही  मंगलवार की शाम को ठनका ने फिर गोपालपुर थाना क्षेत्र के बोचाही गाँव के अरविन्द मंडल की पत्नी सुलोचना देवी की जान ले ली. बताते चलें कि मंगलवार की शाम को तेज वर्षा व आँधी के साथ ठनका गिरने से सुलोचना दैवी की मौत मौके पर ही हो गई. सुलोचना की मौत से उसके परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है. वरीय भाजपा नेता सह गोपालपुर डिमाहा के मुखिया प्रतिनिधि अजय चौधरी ने अंचलाधिकारी गोपालपुर से ततकाल अनुग्रह राशि देने की माँग की है. मिली जानकारी के अनुसार गोपालपुर डिमाहा पंचायत के बोचाही पूर्व के योगेन्द्र सााह की मौत भी ठनका गिरने से हो गई है. वरीय भाजपा नेता सह पूर्व सांसद अनिल यादव ने अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया को ठनका से हुई मौत की जानकारी देकर ततकाल सरकार द्वारा आपदा के तहत दी जाने वाली राशि देने की माँग की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *