पटना : बिहार के खगडि़या जिले में हैवानियत और धोखधड़ी का मामला सामने आया है। जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग में युवती के घर आकर प्रेमी ने किरासन तेल छिड़क कर उसे आग लगा दी। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उसे परबत्ता पीएचसी में भर्ती कराया गया।
Total Downloads: 86
पीएचसी के डॉ. राजीव रंजन के मुताबिक 95 प्रतिशत से अधिक जल चुकी युवती को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

चित्रगुप्तनगर थाना प्रभारी अभिषेक ने बताया कि मौत से पूर्व दिए बयान में युवती ने कहा कि एक लड़के से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था, उसी ने शनिवार की रात शादी की बात कहते हुए अपने घर बुलाया। लड़के ने कहा था कि अपना सारा कागजात लेते आना, हम शादी कर यहां से कहीं दूर चले जायेंगे। प्रेमी के कहने पर वह अपने सारे कागजात लेकर उसके घर पहुंची थी। वहां प्रेमी ने उसके साथ बलात्कार किया और वापस घर लौटा दिया।
अगले दिन सुबह परिजनों घर से बाहर गये हुए थे। घर में मात्र दो छोटे बच्चे थे। उस दौरान वह लड़का घर में आया और पास में रखे किरोसिन को उसके शरीर पर छिड़ककर आग लगा दी। लड़की की चीख पुकार सुन आस-पड़ोस के लोग पहुंचे और आग को बुझाने की कोशिश की। लेकिन इस दौरान वह काफी जल चुकी थी। आग लगाने के बाद लड़का वहां से फरार हो चुका था

