भागलपुर : आज युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल जी द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत निधि से नाथनगर प्रखंड अंतर्गत भतोरिया पंचायत मे दो PCC सड़को का शिलान्यास किया. एक सड़क धरणीधर जी के घर से उमेश यादव जी के घर तक लगत राशि 4,72,200, दूसरी सड़क उत्तर टोला मुख्य पथ से दुर्गा स्थान होते हुए विनोद यादव जी के घर तक पीसीसी सड़क का  लगत राशि 5,21,500 से निर्माण होना है।

सड़क शिलान्यास कार्यक्रम के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने कहा कि सड़क के मामले में अव्वल होगा भागलपुर लोकसभा क्षेत्र छोटे छोटे मुहल्लों को भी सड़को से जोड़ा जायेगा। पुरे क्षेत्र में बिछेगा सड़को का जाल काम के प्रति में समर्पित हूँ हर हाल में क्षेत्र का चहुमुखी विकास हमारी पहली प्राथमिता है।


केंद्र सरकार के भेदभावपूर्ण रवैया के बाद भी बिहार तरक्की के रास्ते पर है केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।केंद्र के मोदी सरकार को भी बिहार सरकार से सिख लेनी चाहिए जिस प्रकार बिहार चुनाव के समय नितीश जी और तेजस्वी जी ने जनता से जो वादे किये थे उसे पूरा कर रहें है 7 निश्चय को पूरा करने के लिये योजनायें शुरू कर दिया है और जमीन पर दिखाई देने लगा है । छात्रों को उच्च शिक्षा के लिये 4लाख का ऋण दे रहे हैं।युवाओं को स्वयं सहायता भत्ता के रुप मे 1000/-रुपया माहवार नौकरी खोजने के लिय दी जा रही है । हर घर टोले मुहल्ले को : सड़क से जोड़ रहे हैं । हर घर को नल से पानी देने कि योजना पर तेजी से काम हो रहा है।
इस मौके पर नाथनगर प्रखंड अध्य्क्ष चंद्रशेखर यादव,महिला जिला अध्यक्ष रिंकू राज,नाथनगर सांसद परस्तीनिधि अभय मंडल,भतोरिया पंचायत के मुखिया  बसारुल हक ,सचिदानन्द मंडल,युवा प्रखंड अध्यक्ष पवन यादव,राजद जिलाद्यक्ष डॉ तिरुपतिनाथ यादव आदि उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *