📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 85
नवगछिया : युवा राजद के मिडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि भाजपा के नेता योग को भी अपने राजनीति के दृष्टिकोण से देखती है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है. योग बीजेपी की देन नही है वल्कि सदियों से यह क्रिया चलती आ रही है.
योग मानव जीवन के तन और मन की स्वच्छता का प्रतिक है. लेकिन भाजपा अपने राजनीति से जोड़कर योग को भी राजनैतिक मुद्दा बना कर इसे समाप्त करने पर तुली हुई है. योग के नाम पर ढोंग करने वाली बीजेपी हर वक्त इसी तरह की राजनीति करती रही है। जिन लोगो ने भगवान राम के नाम पर राजनीति की हो , उनसे इससे ज्यादा की अपेक्षा करना भी बेमानी होगी. योगगुरु पतंजली से लेकर जितने भी योगगुरु हुए , उनकी आत्मा आज दुखी हुई होगी. योग ने भारत को विश्व गुरु बनाया ,लेकिन जिस तरह से योग के नाम पर बीजेपी ने खिलवाड़ किया है
और इसको राजनैतिक रंग दिया है उससे पूरे विश्व में योग की महता घटी है. श्री यादव ने कहा कि वैसे भी हमारा देश कृषि प्रधान देश है किसानों.मजदूरों को योग करने की जरूरत भी नही पड़ती है क्योकि वो दिन रात अपने कामो में लगे रहने के कारण पूरा शरीर क्रिया शील रहता है जिसके चलते तन और मन किसानों का स्वस्थ और सुन्दर रहता है. केंद्र सरकार को योग की इतनी ही चिन्ता थी तो मुंगेर योग विश्वविद्यालय की उपेक्षा क्यो हो रही है, इस पूरे कार्यक्रम में कही भी इस विश्वविद्यालय का नाम तक नही है जबकि मुंगेर विश्वविद्यालय अंतराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

