पटना : बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में असफल होने के बाद अवसाद की चपेट में आने वाले स्टूडेंट्स की मदद के लिए और नि:शुल्क काउंसिलिंग के लिए वेबसाइट बनाई गई है. शिक्षा मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में राज्य के तीन विद्यार्थियों और एक डिजाइनर द्वारा तैयार वेबसाइट ‘फ्लोरेंस इंडिया डॉट इन का लोकार्पण किया. आशुतोष, श्रुति और आयुष ने यह वेबसाइट बनायी है.
Total Downloads: 85
इसे डिजाइन किया है नीरज ने। शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह वेबसाइट युवाओं और खासकर अध्ययनरत युवाओं के लिए विशेष उपयोगी है। इसके जरिये युवा अपनी तात्कालिक समस्याओं के समाधान की दिशा में विशेषज्ञों से नि:शुल्क सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. चौधरी ने बिहार के युवाओं की इस पहल पर खुशी जताई तथा इसे तैयार करने वालों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वेबसाइट कितनी कारगर होगी यह तो बाद में पता चलेगा.

आशुतोष मेहरोत्रा ने कहा कि वेबसाइट पर अपनी समस्या साझा करने वाले विद्यार्थियों की पहचान गुप्त रहेगी और उन्हें मनोचिकित्सक तथा शिक्षा विशेषज्ञों का एक पैनल सुझाव के माध्यम से अवसाद से बाहर लायेंगे। मौके पर ममता मेहरोत्रा भी मौजूद रहीं.

