भागलपुर : आज युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल जी के निर्देश पर युवा राजद के मिडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री श्री शिवचंद्र राम जी से पटना स्थित मंत्री के कार्यालय में मुलाकात कर भागलपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी प्रखंडों में खेल स्टेडियम निर्माण को लेकर सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल द्वारा लिखित मांग पत्र को सौपा।
सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने अपने मांग पत्र में नवगछिया प्रखंड के व्यापार मंडल परिसर, बिहपुर प्रखंड कार्यालय परिसर,खरीक प्रखंड के उच्य विद्यालय बहत्तरा , राघोपुर परिसर, सबौर प्रखंड के मध्य विद्यालय लैलख और मध्य विद्यालय घोषपुर – फरका इन जगहों पर स्टेडियम के निर्माण के लिए मानक के अनुरूप जगह व्याप्त है।


नाथनगर, सोन्हौला, गोराढीह, गोपालपुर, रंगरा, इस्माईपुर प्रखंडों में मानक अनुसार जगह चिन्हित करने का कार्य जारी है। मालूम हो कि खेल स्टेडियम निर्माण के लिए खेल विभाग द्वारा तीन प्रकार से मानक भू-खण्ड तय किया गया है। खेल मैदान की लम्बाई एवं चौड़ाई मीटर में तय किया गया है पहला मानक 200m.×130m. दूसरा मानक 150m.×120m. तीसरा मानक 115m.×95m. तय किया गया है।
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री श्री शिवचंद्र राम जी ने सांसद के मांग को गंभीरता से लेते हुए कहा कि भागलपुर जिला के सभी प्रखंडों में खेल स्टेडियम का निर्माण होगा । फ़िलहाल जिले के 5 प्रखंडों में खेल स्टेडियम का निर्माण पहले से ही हो चूका है। 2 प्रखंड पीरपैंती और कहालगावं में स्टेडियम निर्माण कार्य की स्वीकृति हो चुकी है। जिला के शेष बचे प्रखंडों में स्टेडियम निर्माण के लिए कला,संस्कृति एवं युवा विभाग ने जिला पदाधिकारी को पत्रांक 2016/524 के तहत प्रखंड में खेल स्टेडियम स्वीकृति हेतु प्रखंड का नाम और प्रस्तावित निर्माण स्थल का प्रस्ताव भेजे जाने का निर्देश दे दिया गया है। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत राज्य के सभी प्रखंड में एक स्टेडियम निर्माण की योजना का लक्ष्य है। अब तक 249 स्टेडियम की निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। जिसमे 104 स्टेडियम का निर्माण हो चूका है,65 स्टेडियम का निर्माण प्रक्रियाधीन है।

