किऊल : आरपीएफ ने किऊल-मोकामा रेलखंड के मनकट्ठा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित अमहरा पंचायत अंतर्गत रामनगर गांव में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को ट्रेन में चेन पुलिंग करने पर होने वाली परेशानी तथा रेलवे क्रासिंग को पार करने के संबंध में जानकारी दी गई.
Total Downloads: 396
आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आरपीएफ के जवानों ने लोगों को बताया कि चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकने के दौरान पकड़े जाने पर लोग सिर्फ जेल ही नहीं जाएंगे बल्कि ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी व पासपोर्ट भी नहीं मिल पाएगा.

आरपीएफ द्वारा ऐसे लोगों की सूची संबंधित थाना को उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने कहा चेन पुलिंग के चलते रेलवे को राजस्व का नुकसान तो होता ही है साथ ही यात्रियों को बेवजह परेशानी होती है. आरपीएफ इंस्पेक्टर श्री गुप्ता ने रेलवे क्रासिंग पर गेट बंद रहने पर लोगों से ट्रैक पार नहीं करने की अपील की. इस अवसर पर अमहरा पंचायत की मुखिया सविता देवी भी मौजूद थी

