पटना : जबरन पकड़कर शादी किए जाने के बाद दूल्हे एवं दुल्हन का पता लगाने में नाकाम पुलिस एवं दूल्हे के परिजन बेहद परेशान है।प्रशासन जहां आरोपी के घर और ठिकानो को खंगाल रही है। वही दुल्हन के घर वालो पर भी दबाब बनाए हुए है।पुलिस का मानना है कि जल्द ही दुल्हन पक्ष के लोग शादी हुए जोड़े को लेकर थाने पर आयेंगें।
Total Downloads: 83
बिदुपुर में बीते दो दिनों में दो एवं इस सप्ताह के अंदर तीन पकरूआ शादी किए जाने की शिकायत पुलिस के पास पहुंची है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिदुपुर थाने के चेचर गांव के रघुनाथ सिंह के 21 वर्षीये पुत्र रणजीत कुमार को शनिवार की देर शाम जबरन पकड़कर मझौली ले जाया गया।

देर रात्रि तक घर नही लौटने पर उसके घरवालों ने गुमसुदगी की शिकायत दर्ज कराते हुए अपहरण की आशंका व्यक्त की।लेकिन रविवार को परिजन को पता चला कि उसकी शादी मझौली गांव के चन्द्रदीप राय की लड़की से हो चूकी है ।तब परिजन ने जबरन शादी किए जाने की शिकायत करते हुए युवक को मुक्त कराने के लिए जोर दिया। उसके बाद से पुलिस लगातार लड़की वालों के घर की तलाशी और दोनों को पुलिस को सौंपने का दबाब बनाए हुआ है।
लोग सुलह-समझौते के लिए थाने पर दबाव बनाते हैं
थाना प्रभारी ललन प्रसाद चौधरी ने बताया कि पकरूआ शादी किया जाना कानूनन अपराध है। लेकिन लोग अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे है। पुलिस के समक्ष समस्या तब परेशान करने वाली होती है, जब गुमसुदगी एवं अपहरण का शिकायत लोग करते है और बाद में शादी के खुलासे होने पर सुलह समझौते के लिए थाने पर दबाब बनाते है।
दो अन्य मामलों में हो चुका है सुलह
बिदुपुर थाने के ही मझौली गांव में एक युवक की शादी पकड़कर कर दी गई है। जिसका सुलह समझौता पुलिस की मौजूदगी में सोमवार को थाने पर हुआ।हाजीपुर के एक युवक की शादी दशरथ राय की पुत्री से कराई गई।वही महुआ से एक युवक को लाकर नावानगर जगदीश चौधरी की नतनी से कर दी गई।लड़के के पिता ने मामलें में आरक्षी अधीक्षक को भी जबरन शादी कराए जाने की सूचना दी ।नतीजतन बिदुपुर की पुलिस को उसे शादी के मंडप से उठाकर ले आई।हांलाकि उस समय तक शादी हो चुकी थी।लेकिन युवक दो दिनों तक समझौते के कारण पुलिस के देखरेख में थाने में रहा।

