नवगछिया :- महावीर सिंह मदरौनी उच्च विद्यालय चापर हाट में आज वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव ने भाग लिया है़. इस अवसर पर क्षेत्र के आम लोगों के साथ साथ जनप्रतिनिधियों एव शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी पर्यावरण को बचाने के लिए विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए पूर्व सांसद अनिल यादव ने कहा कि वृक्षों की अंधाधुंध कटाई के फलस्वरुप पर्यावरण में असंतुलन की स्थिति हो गई है जिसके फलस्वरुप आज मानव जीवन संकट में पड़ गया है .

Whatsapp group Join

जिस से आने वाले भविष्य में जल संकट की स्थिति पैदा होने की संभावना दिख रही है. वृक्षारोपण के जरिए इन संकटों से पर्यावरण को बचाया जा सकता हैं. वहीं दूसरी विद्यालय के विज्ञान शिक्षक एवं अनुमंडलीय माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ने इस बारे में बोलते हुए कहा कि आज पर्यावरण में विभिन्न तरह के प्रदूषण के बढ़ने से ओजोन परत का स्तर कम होता चला जा रहा है.

आने वाले भविष्य से मानव जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना प्रबल होती जा रही है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व सांसद अनिल यादव उपस्थित थे. कार्यक्रम कीा अध्यक्षता पूर्व मुखिया रघुवंश प्रसाद सिंह राकेश ने की कार्यक्रम का संयोजन पूर्व सरपंच कमल किशोर यादव ने किया. इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य अवधेश पासवान, अनुमंडलीय माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार, पंचायत समिति सदस्य मोती यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, सुरेश भगत, शिक्षिका मोनिका आनंद, हजारीप्रसाद साह, अरुण कुमार सिंह, रवि रंजन कुमार, आलोक सिंह, ललित सक्सेना, नूतन कुमारी, शिल्पा राज आदि लोगों ने मुख्य रूप से भाग लिया.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *