नवगछिया  : नवगछिया नदी थाना क्षेत्र के खरीक प्रखंड के उस्मानपुर निवासी 40 वर्षीय हरदेव मिस्त्री की मौत नहाने के दौरान कोसी नदी में डूबने से हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने मृतक को बाबा विशु राउत पुल के उत्तर तरफ से मो सईद नदाक के नाशता वाले दुकान के पास सड़क पाया वहां पर नदी से निकाल कर बाहर रखा गया था. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची नदी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

Whatsapp group Join

नदी थाना प्रभारी रामेश्वर पंडित ने बताया कि बारिश के बाद घाट पर कीचड़ होने के कारण नहाने गए वृद्ध का पैर फिसल गया, जिस कारण व गहरे पानी में जाने से डूब कर मौत हो गई.

मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मातम छा गया है. मालूम हो की मृतक घर से दो दिनो से गायब था. जिसको लेकर मृतक की पत्नी ने नवगछिया नदी थाना मे आवेदन देकर गुमसुदगी का मामला दर्ज करवाया था. इस वजह से लोग अधेड़ की मौत को लेकर तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं. हालांकि पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जुट गई है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *